महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा रुद्रेश्वर कॉरिडोर, छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया पर्यटन केंद्र
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बहुप्रतीक्षित रुद्रेश्वर कॉरिडोर का एक एआई (AI) आधारित विजन वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो के जरिए भविष्य में आकार लेने वाले रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर की बेहद भव्य और अलौकिक तस्वीर सामने रखी गई है। विजन वीडियो में महानदी के पावन तट पर भगवान शिव की एक विशालकाय प्रतिमा, सुंदर एवं सुसज्जित घाट, दिव्य गंगा आरती का नजारा, उज्जैन के महाकाल कॉरिडोर की तर्ज पर बना भव्य प्रवेश द्वार, आकर्षक बगीचे, चौड़ी सड़कें और श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं का बेहतरीन खाका खींचा गया है।
20 करोड़ की लागत से बदलेगी रुद्रेश्वर धाम की सूरत
जिले के कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जानकारी दी कि यह वीडियो रुद्रेश्वर कॉरिडोर के शुरुआती आर्किटेक्चरल स्वरूप को प्रदर्शित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य यह दिखाना है कि जब यह महत्वाकांक्षी परियोजना पूरी होगी, तब रुद्रेश्वर धाम का स्वरूप कितना दिव्य और भव्य होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा धमतरी जिले को पर्यटन और आस्था के क्षेत्र में यह एक बड़ी सौगात दी गई है। राज्य के पर्यटन मंत्री और धमतरी महापौर के विशेष प्रयासों से इस कॉरिडोर का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। लगभग 20 करोड़ रुपये की इस बड़ी योजना को बजट में स्थान मिल चुका है और बहुत जल्द ही इसे औपचारिक प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल जाएगी।
आस्था के साथ रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार
प्रशासन के मुताबिक, इस कॉरिडोर में सुंदर घाटों के निर्माण के साथ-साथ यहाँ आने वाले पर्यटकों के रुकने के लिए आधुनिक होटल्स और अन्य विश्वस्तरीय सुविधाएं भी तैयार की जाएंगी। उज्जैन के महाकाल लोक की रूपरेखा पर विकसित होने वाला यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र धमतरी जिले को देश के पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएगा।
विकास की नई राह: रुद्रेश्वर कॉरिडोर के पूर्ण होने से गंगरेल-रुद्री क्षेत्र एक बड़े पर्यटन क्लस्टर के रूप में स्थापित होगा। इससे न केवल जिले में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर व्यापार, नए रोजगार के अवसर और धमतरी की पूरी अर्थव्यवस्था को एक नई मजबूती मिलेगी।
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित