शशांक सिंह और उनके पिता पर गंभीर आरोप, कुक को बंधक बनाकर मारपीट करने का केस दर्ज
भोपाल: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के जाने-माने क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता व रिटायर्ड आईपीएस (IPS) अधिकारी शैलेश सिंह पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। भोपाल पुलिस ने अपने घर के रसोइए (कुक) के साथ बेरहमी से मारपीट करने, गाली-गलौज करने और उसे बंधक बनाकर रखने के आरोप में दोनों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया है। इस मामले में उनके ड्राइवर को भी सह-आरोपी बनाया गया है। यह पूरी घटना भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मेंदोरी गांव की है।
सरकारी नौकरी का झांसा देकर रीवा से बुलाया था भोपाल
मूल रूप से रीवा जिले के रहने वाले 31 वर्षीय पीड़ित रसोइए विपेंद्र सिंह तोमर ने पुलिस में इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। विपेंद्र के मुताबिक, उन्हें हाल ही में एक परिचित के जरिए पूर्व पुलिस अधिकारी (शैलेश सिंह) के नीलबड़ स्थित बंगले पर काम के लिए लाया गया था। उन्हें ₹15,000 प्रति माह वेतन, रहने-खाने की सुविधा और भविष्य में सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया गया था। शिकायत में आरोप है कि काम शुरू करने के कुछ ही घंटों के भीतर खाने की क्वालिटी को लेकर उन पर मानसिक दबाव बनाया गया और गंदी गालियां दी गईं।
कमरे में बंद होकर बचाई जान, मेडिकल टेस्ट में चोटों की पुष्टि
पीड़ित कुक ने बताया कि जब उसने घर के खराब माहौल को देखकर नौकरी छोड़ने और वापस रीवा लौटने की बात कही, तो आरोपी बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने विपेंद्र का मोबाइल फोन जबरन छीन लिया ताकि वह किसी से मदद न मांग सके और उस पर जबरदस्ती काम करने का दबाव बनाया। खुद को बचाने के लिए कुक ने भागकर खुद को एक कमरे में बंद कर लिया, लेकिन आरोप है कि पिता-पुत्र और उनके ड्राइवर ने दरवाजा खोलकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। पुलिस द्वारा कराए गए मेडिकल टेस्ट में पीड़ित के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मारपीट की पुष्टि हुई है।
क्रिकेटर और पूर्व आईपीएस के खिलाफ इन धाराओं में केस दर्ज
रातीबड़ थाना पुलिस ने पीड़ित की औपचारिक शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। इसमें सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज करने (धारा 296-B), स्वेच्छा से चोट पहुँचाने या मारपीट करने (धारा 115-2) और एक ही इरादे से कई लोगों द्वारा मिलकर अपराध को अंजाम देने (धारा 3-5) की धाराएं शामिल की गई हैं। पुलिस अब इस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित