लिव-इन रिलेशनशिप रिश्तों में अविश्वास बना हिंसा की वजह?
नई दिल्ली। दिल्ली के वजीराबाद में एक महिला ने अपने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर घायल कर दिया. धारदार हथियार से हमला करने पर गंभीर रूप से घायल युवक को सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका ऑपरेशन किया गया है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यहां जानें पूरा मामला? दरअसल, यह मामला दिल्ली के वजीराबाद इलाके का है, जहां बिहार के किशनगंज जिले की रहने वाली एक महिला अपने प्रेमी के साथ रहती थी. 22 वर्षीय प्रेमी विशारजीत दिल्ली में ही झोलाझाप डॉक्टर है. विशारजीत और महिला अमीना खातून दोनों के 2 सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. लेकिन अब अचानक से विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने अपने प्रेमी पर हमला कर दिया।
2 सालों से महिला के सपर्क में था युवक
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, युवक की पहचान विशारजीत निवासी रामपुर के रूप में हुई है, जो पिछले 2 सालों से महिला के संपर्क में था. महिला ने बताया कि युवक पहले से शादीशुदा है, लेकिन उसने यह बात छिपाए रखी. वहीं, पीड़ित ने बताया कि महिला ने दूध में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया. देर रात करीब ढाई बजे जब अर्धचेतन अवस्था में था, तब धारदार हथियार से हमला कर दिया. यानी यह विवाद शादी की बात छिपाने को लेकर है।
पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी
पुलिस ने बताया कि घायल युवक को किसी तरह इलाज के लिए हिंदू राव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया. सफदरजंग अस्पताल में ही युवक की सर्जरी की गई और इलाज जारी है. फिलहाल, पुलिस ने पीड़ित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा 118 (2) और 123 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित