त्योहार से पहले रेलवे अलर्ट, यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था
होली पर घर जाने वाले यात्रियों के चलते रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली और आनंद विहार स्टेशन पर कंट्रोल रूम है जहां से अत्याधुनिक तकनीक से मॉनिटरिंग की जा रही है।होली के नजदीक आते ही रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भीड़ बढ़ाना शुरू हो गई है। दूर-दराज से आकर दिल्ली में काम करने वाले लोग शनिवार से ही अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना होने लगे हैं।इसको लेकर रेलवे ने भी कमर कसनी शुरू कर दी है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बैरिकेडिंग की गई है। जगह-जगह सुरक्षा के इंतजाम हैं। काउंटर बढ़ाकर लाइनें अलग-अलग कर दी गई हैं। यात्री आसानी से स्टेशन में प्रवेश कर पा रहे हैं। विशेष होल्डिंग एरिया और फर्स्ट एड बूथ बनाए गए हैं। साथ ही उत्तर रेलवे ने होली पर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेनें फरवरी के अंत से मार्च के मध्य तक विभिन्न तिथियों में संचालित होंगी।
सहारनपुर
रेलवे के अनुसार, छपरा-आनंद विहार टर्मिनल और गोरखपुर-नई दिल्ली रूट पर 3 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 05089/05090 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल-छपरा के बीच सप्ताह में दो दिन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 5 फरवरी से 15 मार्च तक संचालित होगी। छपरा से यह प्रत्येक बृहस्पतिवार व शनिवार, जबकि आनंद विहार टर्मिनल से शुक्रवार व रविवार को चलेगी। इस सेवा के तहत कुल 4-4 फेरे लगाए जाएंगे। ट्रेन में एसी, स्लीपर व जनरल कोच उपलब्ध रहेंगे। रास्ते में यह ट्रेन मऊ, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 05071/05072 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल-छपरा के बीच साप्ताहिक रूप से चलाई जाएगी। यह 2 से 17 मार्च तक संचालित होगी। छपरा से प्रत्येक सोमवार व आनंद विहार टर्मिनल से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। इस ट्रेन में भी एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, ट्रेन संख्या 05101/05102 गोरखपुर जंक्शन-नई दिल्ली-गोरखपुर जंक्शन के बीच ट्राई-वीकली चलाई जाएगी। यह ट्रेन 5 से 15 मार्च तक संचालित होगी। यह गोरखपुर से मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार, जबकि नई दिल्ली से बुधवार, शुक्रवार व रविवार को चलेगी। यह बस्ती, गोंडा, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित