गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज
नई दिल्ली। दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला दोस्त ने मिलने आए युवक का सोते समय निजी अंग काट दिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।
युवक खुद पहुंचा अस्पताल
पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी महिला मौके से भाग गई। युवक खुद ही पास के हिंदू राव अस्पताल पहुंचा। बाद में उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज जारी है। उत्तर जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने इस घटना की पुष्टि की।
यूपी के रामपुर का रहने वाला है विसरजीत
पुलिस को 25 फरवरी को जानकारी मिली थी। पुलिस अस्पताल पहुंची तो 22 साल के विसरजीत का इलाज चल रहा था। विसरजीत उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के गांव मोहम्मदपुर जदीद का निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि 24 फरवरी को वह अमीना खातून से मिलने आया था। अमीना खातून संगम विहार इलाके में रहती है।
घटना का विवरण
विसरजीत अपनी दोस्त अमीना खातून से मिलने वजीराबाद स्थित उसके घर आया था। अमीना खातून गली नंबर 9 वजीराबाद में रहती है। रात में जब विसरजीत सो रहा था, अमीना ने उसका निजी अंग काट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह तुरंत वहां से फरार हो गई।
पुलिस जांच और आरोपी की पहचान
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में दोनों के शादीशुदा होने का पता चला है। दोनों के बीच करीब दो साल पहले दोस्ती हुई थी। अमीना खातून मूल रूप से कटिहार बिहार की रहने वाली है। पुलिस अब आरोपी महिला अमीना खातून को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा