ऑस्ट्रियाई इंजीनियरों ने समझाई F1 रेसिंग कार की तकनीक
नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली के वार्षिक तकनीक महोत्सव ट्रिस्ट का आगाज हुआ। इस तीन दिवसीय महोत्सव में नवाचार से लेकर इंजीनियरिंग का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। शुक्रवार को पहले दिन फॉर्मूला वन रेसिंग कार की दीवानगी छात्रों के बीच देखने को मिली। छात्रों ने रेसिंग कार की तकनीक से लेकर उसकी बनावट की बारीकियों को जाना। फॉर्मूला वन रेसिंग कार की जानकारी देने के लिए इंजीनियर की एक विशेष टीम ऑस्ट्रिया से आई थी। आईआईटी दिल्ली के एनर्जी साइंस कोर्स के एमटेक प्रथम वर्ष के छात्र राहुल शर्मा ने बताया कि पहली बार ट्रिस्ट में फॉर्मूला वन रेसिंग कार को शामिल किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को कार की इंजीनियरिंग से रूबरू कराना था। आईआईटी दिल्ली में एस्केलेटर क्लब है जो अलग-अलग तरह की कार डिजाइन करता है। इस तकनीक महोत्सव ट्रिस्ट में रोमांचक रोबो सॉकर भी छात्रों का ध्यान आकर्षित किए हुए है। छोटे रोबोट की मदद से गेंद को ड्रिबलपास और गोल करनी की प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। मेकेनिकल इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष के छात्र गौतम ने बताया कि रोबो सॉकर खेल में 23 टीम ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। शनिवार को अलग-अलग श्रेणी में रोबो वॉर होगी। बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के छात्र कबीर कश्यप ने बताया कि यह महोत्सव, नवाचार, रचनात्मकता और इंजीनियरिंग एक्सीलेंस पर आधारित है। पहली बार आईआईटी दिल्ली के इस महोत्सव में फॉर्मूला वन कार की इंजीनियरिंग से छात्रों को रूबरू कराया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित हैकथॉन का आयोजन है। पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मशीन लर्निंग आधारित वेब डेवलपमेंट, स्टॉक एंड फाइनेंस पर कार्यशाला का आयोजन हो रहा। महोत्सव में सभी कॉलेज के छात्र आमंत्रित है।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा