शपथ समारोह में रचा इतिहास, पहली महिला डिप्टी CM बनीं सुनेत्रा पवार
दिवंगत एनसीपी नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बन गई हैं. राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई. इस मौके पर सुनेत्रा को पार्टी नेता चुने जाने के लिए NCP विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की विधान भवन में बैठक बुलाई गई थी.
शपथ ग्रहण समारोह में शरद पवार नहीं पहुंचे
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया था. सुनेत्रा का शपथ ग्रहण समारोह करीब 12 मिनट तक चला. अजित पवार के निधन के चौथे दिन सुनेत्रा पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है. सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे समेत तमाम नेता मौजूद रहे. हालांकि सुनेत्रा के शपथ ग्रहण में शरद पवार नहीं पहुंचे.
प्रधानमंत्री ने सुनेत्रा पवार को दी बधाई
प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी ने सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने सुनेत्रा पवार को बधाई देते सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल शुरू करने वाली सुनेत्रा पवार को हार्दिक शुभकामनाएं. वह इस पद को संभालने वाली पहली महिला हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि वे राज्य की जनता के कल्याण के लिए अथक परिश्रम करेंगी और दिवंगत अजीत दादा पवार के सपनों को साकार करेंगी.’
2024 लोकसभा चुनाव से की राजनीति में एंट्री
सुनेत्रा पवार ने कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया है. उनके पिता बाजीराव और भाई पद्मसिंह पटेल दोनों राजनीति से जुड़े हुए हैं. सुनेत्रा ने साल 2024 में लोकसभा चुनाव में राजनीति में एंट्री की थी. इस चुनौव में उन्हें शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले से शिकस्त का सामना करना पड़ा. हालांकि 18 जून 2024 को निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं. डिप्टी सीएम की पद लेने से पहले उन्होंने राज्यसभा सांसद का पद छोड़ दिया.
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित