दिल्ली मेट्रो में बड़ा बदलाव, सबसे लंबी लाइन की तैयारियाँ
नई दिल्ली|दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने अपने नेटवर्क में एक बड़ा बदलाव किया है, जिसके बाद अब पिंक लाइन नहीं, बल्कि मजेंटा लाइन दिल्ली की सबसे लंबी मेट्रो लाइन बनने जा रही है। फेज-4 के तहत बन रहे नए कॉरिडोर के प्लान में बदलाव करते हुए DMRC ने यह फैसला लिया है।
ग्रीन नहीं, अब मजेंटा का हिस्सा होगा यह रूट
टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, पहले डीएमआरसी का प्लान था कि फेज-4 में बन रहा 11.9 किलोमीटर लंबा इंद्रप्रस्थ-इंद्रलोक कॉरिडोर 'ग्रीन लाइन' (कीर्ति नगर/इंद्रलोक से ब्रिगेडियर होशियार सिंह) का विस्तार होगा। लेकिन अब प्लान बदल दिया गया है। यह कॉरिडोर अब मजेंटा लाइन (बोटेनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम) का विस्तार माना जाएगा। इस बदलाव के साथ ही मजेंटा लाइन की कुल लंबाई 88.4 किलोमीटर हो जाएगी, जो बोटेनिकल गार्डन नोएडा से सीधे इंद्रलोक तक जाएगी। यह पिंक लाइन (शिव विहार-मजलिस पार्क) से भी लंबी होगी, जो अपने विस्तार के बाद लगभग 72 किलोमीटर की होगी।
क्या होगा यात्रियों को फायदा?
इस बदलाव से कनेक्टिविटी कई गुना बढ़ जाएगी। इंद्रप्रस्थ पर ब्लू लाइन के साथ 'सीमलेस इंटरचेंज' की सुविधा मिलेगी। वहीं इंद्रलोक मजेंटा लाइन का नया टर्मिनल्स स्टेशन होगा। यहां रेड लाइन और ग्रीन लाइन के साथ इंटरचेंज मिलेगा। यह पूरा कॉरिडोर आधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम से लैस होगा और यहां ड्राइवरलेस ट्रेनें चलेंगी, जैसा कि मौजूदा मजेंटा लाइन पर चल रही हैं।
VIP इलाकों से गुजरेगी मेट्रो
हाल ही में केंद्र सरकार ने आरके आश्रम से इंद्रप्रस्थ तक फेज-5A कॉरिडोर को मंजूरी दी है, जिसके कारण ही लाइन का रंग बदला गया है। इस नए रूट पर 9 स्टेशन होंगे। इसमें आरके आश्रम मार्ग, शिवाजी स्टेडियम, केंद्रीय सचिवालय, कर्तव्य पथ, इंडिया गेट, वॉर मेमोरियल-हाई कोर्ट, बड़ौदा हाउस, भारत मंडपम और इंद्रप्रस्थ शामिल होंगे।दिल्ली में खत्म होगा जाम का झाम! बसों के लिए पुलिस ने तैयार किया नया रूटये भी पढ़ें:अब ऑनलाइन क्राइम से निपटेगी दिल्ली पुलिस की ये स्पेशल यूनिट, मिली 'सुपर पावर'राजीव चौक की भीड़ होगी कम एक और बड़ी राहत की खबर यह है कि शिवाजी स्टेडियम (एयरपोर्ट लाइन) और राजीव चौक (ब्लू लाइन) के बीच एक डेडीकेटेड सबवे बनाने का प्रस्ताव है। इससे यात्री सीधे एयरपोर्ट लाइन से राजीव चौक पहुंच सकेंगे, जिससे कनॉट प्लेस स्टेशन पर भीड़ कम करने में मदद मिलेगी।
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित