क्रूड ऑयल सस्ता, फिर भी क्यों नहीं घट रहे दाम? जानें अंतरराष्ट्रीय गिरावट के बावजूद आपके शहर के पेट्रोल-डीजल के रेट
क्रूड ऑयल के दाम लगातार नीचे जा रहे हैं. रविवार 30 नवंबर को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट दर्ज की गई. WTI क्रूड में 0.10 डॉलर यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 58.55 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. वहीं ब्रेंट क्रूड 0.49 डॉलर यानी 0.78 प्रतिशत टूटकर 62.38 डॉलर प्रति बैरल हो गया. क्रूड के सस्ता होने का सीधा असर भारत के कई शहरों में पेट्रोल डीजल के दामों पर पड़ा है.
गुड रिटर्न्स के डेटा के अनुसार शनिवार को कई शहरों में तेल के दाम सस्ते हुए. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल 0.14 रुपये टूटकर 94.71 रुपये प्रति लीटर पर आ गया. डीजल 0.17 रुपये गिरकर 87.81 रुपये प्रति लीटर हो गया. भुवनेश्वर में पेट्रोल 0.09 रुपये सस्ता होकर 100.94 रुपये, डीजल 0.08 रुपये घटकर 92.52 रुपये प्रति लीटर हो गया. पटना में पेट्रोल 0.58 रुपये गिरकर 105.53 रुपये, डीजल 0.55 रुपये कम होकर 91.77 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया.
कहां सस्ता हुआ पेट्रोल?
- तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 0.01 रुपये सस्ता होकर 107.48 रुपये, जबकि डीजल 96.48 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा.
- आगरा में पेट्रोल 0.04 रुपये गिरकर 94.57 रुपये, और डीजल 0.06 रुपये घटकर 87.64 रुपये प्रति लीटर पर आ गया.
- बहराइच में पेट्रोल 1.32 रुपये सस्ता होकर 94.81 रुपये, और डीजल 1.12 रुपये कम होकर 87.96 रुपये प्रति लीटर पहुँच गया.
- प्रयागराज में पेट्रोल 0.56 रुपये गिरकर 95.15 रुपये, और डीजल 0.60 रुपये टूटकर 88.34 रुपये प्रति लीटर पर आ गया.
इन शहरों में महंगा हुआ तेल
कुछ शहरों में तेल के दाम बढ़े भी हैं. जयपुर में पेट्रोल 0.38 रुपये महंगा होकर 105.07 रुपये, और डीजल 0.35 रुपये बढ़कर 90.53 रुपये प्रति लीटर हो गया. बिहार के औरंगाबाद में पेट्रोल 0.39 रुपये चढ़कर 106.74 रुपये, डीजल 0.36 रुपये बढ़कर 92.90 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. दरभंगा में पेट्रोल 0.52 रुपये बढ़कर 105.95 रुपये, और डीजल 0.48 रुपये बढ़कर 92.14 रुपये प्रति लीटर हो गया.
देश के बड़े महानगरों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ.
- दिल्ली में पेट्रोल 94.41 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.
- मुंबई में पेट्रोल 103.50 रुपये और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.
- कोलकाता में पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 92.02 रुपये प्रति लीटर है.
- चेन्नई में पेट्रोल 100.90 रुपये और डीजल 92.48 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है.
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा