जब रोहित-कोहली आसपास हों तो अलग ऊर्जा का हिस्सा बनना रोमांचक: बावुमा
रांची : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार से तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज शुरू होगी। पहला मैच जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की मौजूदगी में मैदान पर एक अलग तरह की ऊर्जा होगी, जिसका हिस्सा बनना रोमांचक होगा।
स्टार स्पोर्ट्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शनिवार को पोस्ट किए गए एक वीडियो में बावुमा ने कहा, “मुझे लगता है कि यह रोमांचक है। यह भारतीय फैंस के लिए रोमांचक है। दो दिग्गज वापस आ रहे हैं। वे कुछ समय के लिए भारत की धरती पर खेल रहे हैं। जब ये दो बड़े खिलाड़ी आसपास हों, तो एक अलग तरह की ऊर्जा का हिस्सा बनना हमारे लिए रोमांचक है। यह कुछ ऐसा है जिसका हम इंतजार कर रहे हैं।”
टेंबा बावुमा ने भारत की इस अनुभवी जोड़ी को लेकर कहा, “मुझे लगता है कि किसी भी दूसरे खिलाड़ी की तरह, हम भी उनके आस-पास अपनी तैयारी करेंगे। जो भी रणनीति हमारे पास होगी, हम उन्हें फॉलो करेंगे। हम जानते हैं कि ऊर्जा थोड़ी अलग होगी, लेकिन यह रोमांचक होगा।”
उन्होंने आगे कहा, “एक कप्तान के नजरिए से, मुझे नहीं लगता कि मेरी टीम के लिए ज्यादा कुछ बदलेगा। मुझे लगता है कि आप जाहिर तौर पर बल्ले से प्रदर्शन करना चाहते हैं। आप मैदान पर रणनीति के मुताबिक खिलाड़ियों को लीड करना चाहते हैं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि ज्यादा कुछ बदलेगा।”
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज खेली थी। इसके बाद चर्चा थी कि शायद यह जोड़ी वनडे वर्ल्ड कप में न खेले, लेकिन कुछ फैंस को विश्वास है कि ‘रो-को’ आगामी विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को रांची में पहला वनडे मैच खेला जाएगा, जिसके बाद दोनों देश रायपुर में 3 दिसंबर को अगला मैच खेलेंगे। सीरीज का तीसरा मुकाबला 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में आयोजित होगा।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा