विदेशी और घरेलू यात्रियों के लिए राहत, दिल्ली एयरपोर्ट में शुरू होगी ई-अराइवल सुविधा
व्यापार: दिल्ली हवाई अड्डे पर 1 अक्तूबर से विदेशी यात्रियों के लिए ई-अराइवल कार्ड सुविधा उपलब्ध होगी। यह एक ऐसी प्रणाली है, जो अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को मैनुअल पेपर-आधारित कार्ड की जगह अपनी आगमन जानकारी ऑनलाइन भारने की अनुमति देगी। दिल्ली हवाई अड्डे के संचाक ने बताया कि यह सुविधा यात्रियों के लिए आगमन प्रक्रिया को आसान बनाएगी, दक्षता में सुधार करेगी, कतारों को कम करेगी और कागज के उपयोग में कमी लाकर एयरपोर्ट के स्थायित्व लक्ष्यों को समर्थन प्रदान करेगी। बता दें कि थाईलैंड, इंडोनेशिया, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और मलेशिया के हवाई अड्डों पर भी ऐसी ही सुविधाएं उपलब्ध हैं।
एअर इंडिया और एयरबस ने हरियाणा में पायलट प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया
एअर इंडिया और एयरबस ने हरियाणा में एक संयुक्त पायलट प्रशिक्षण सुविधा की स्थापना की है। यह A320 और A350 परिवार के विमान पायलटों को प्रशिक्षित करेगी। एयर इंडिया की ओर से मंगलवार को जारी बयान के अनुसार, एयर इंडिया एविएशन ट्रेनिंग अकादमी में स्थापित यह उन्नत प्रशिक्षण केंद्र अगले दशक में 5,000 से अधिक नए पायलटों को तैयार करेगा। बराबर हिस्सेदारी वाली इस संयुक्त सुविधा का क्षेत्रफल 12,000 वर्ग मीटर है और इसमें 10 फुल फ्लाइट सिमुलेटर, आधुनिक क्लासरूम और ब्रिफिंग रूम शामिल हैं। इस केंद्र का उद्घाटन नागरिक उड्डयन मंत्री के रम्मोहन नायडू ने मंगलवार को किया।
DGCA ने नवी मुंबई हवाईअड्डे को एरोड्रोम लाइसेंस दिया
नागर विमानन नियामक डीजीसीए ने नवी मुंबई हवाईअड्डे को एरोड्रोम लाइसेंस प्रदान किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने बयान में दी।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा