भोपाल में चल रहा था ठगी का फर्जी कॉल सेंटर, देशभर से लगभग 14 करोड़ की ठगी
भोपाल: राजधानी भोपाल में साइबर ठगी के एक बड़े मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। जांच के दौरान पुलिस ने 80 से ज्यादा कंप्यूटर और 26 मोबाइल सिम कार्ड जब्त किए हैं। मामला एक कॉल सेंटर से जुड़ा है, जहां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर मार्केट में निवेश से जुड़े विज्ञापन शेयर करने के लिए युवक-युवतियों को नियुक्त किया जाता था। इन विज्ञापनों के जरिए लोगों को ठगा जाता था और निवेश के नाम पर फंसाया जाता था।
अफजल खान और उसका परिवार शामिल
जांच में पता चला कि अफजल खान, उसकी बेटी साइमा और परिवार के अन्य सदस्य भी इस कॉल सेंटर से जुड़े थे। हालांकि, मामला सामने आने के बाद अफजल खान और उसका परिवार ग्रीन पार्क कॉलोनी और अशोका गार्डन स्थित अपने घरों में ताला लगाकर फरार हो गया है। पुलिस को यह भी पता चला है कि अफजल खान टीकमगढ़ का रहने वाला है और उसका साला मुईन खान भी इस ठगी में शामिल था। मुईन खान टीकमगढ़ में निवेश के नाम पर लोगों से पैसे ठगता था।
बैंक खाते और लेन-देन का इस्तेमाल
जांच में यह भी पता चला है कि अफजल खान के बैंक खाते का इस्तेमाल कई साइबर ठगी के पैसों के लेन-देन में किया गया। पुलिस ने इन लेन-देन को ट्रैक करना शुरू कर दिया है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। इस मामले में अब तक कई अहम सुराग मिले हैं, जो इस ठगी के नेटवर्क को उजागर कर रहे हैं।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
कुछ दिन पहले ऐशबाग पुलिस ने इस कॉल सेंटर पर छापा मारकर कार्रवाई की थी। इस दौरान 80 से ज्यादा कंप्यूटर और 26 मोबाइल सिम कार्ड जब्त किए गए थे। हालांकि मामले की सही तरीके से जांच न करने और मामूली धाराओं में केस दर्ज करने के कारण एक एएसआई को लाइन अटैच कर दिया गया है। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा