दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रुपये की सहायता नहीं मिलेगी इन महिलाओं को
Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली सरकार जल्द ही महिला समृद्धि योजना (Mahila Samridhi Yojana) लॉन्च करने वाली है. योजना के तहत गरीब महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. यह सहायता सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे. संभावना है कि 8 मार्च 2025 को महिला दिवस के मौके पर इसकी पहली किस्त जारी की जाएगी, जिसके संकेत सीएम रेखा गुप्ता दे चुकीं हैं. आइए, जानते हैं कि किन-किन दस्तावेजों की जरूरत महिलाओं को पड़ेगी?
महिला समृद्धि योजना के लिए जरूरी दस्तावेज के बारे में जानें
- आधार कार्ड: यह पहचान सत्यापन के लिए जरूरी है. सभी लाभार्थियों का बैंक अकाउंट भी आधार से लिंक होना चाहिए.
- बैंक खाता: 2500 रुपये की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी. यदि किसी महिला के पास बैंक अकाउंट नहीं है, तो जल्द से जल्द उन्हें खुलवाना होगा.
- आय प्रमाण पत्र: योजना के लिए यह साबित करना जरूरी है कि महिला गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है.
- राशन कार्ड: राशन कार्ड भी पात्रता सत्यापन में मदद कर सकता है. इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि लाभार्थी गरीब परिवार से आता है.
महिला समृद्धि योजना के नियम और शर्तें
दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना के नियम और शर्तें तय की गईं है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी इस दिशा में जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. योजना की शुरुआत से पहले सभी संबंधित दस्तावेजों की जांच और सत्यापन किया जाएगा, ताकि किसी गलत महिला को योजना का लाभ नहीं मिले. इस प्रक्रिया में स्थानीय प्रशासन, बैंक और आधार प्राधिकरण का सहयोग लिया जाएगा. यदि पात्रता साबित नहीं होती तो बैंक में पैसे नहीं पहुंचेंगे.
किसे मिलेगा महिला समृद्धि योजना का लाभ जानें
बीजेपी के संकल्प पत्र में इस योजना का उल्लेख किया गया था. इसमें कहा गया कि योजना में केवल उन महिलाओं को शामिल किया जाएगा, जो गरीब परिवारों से हैं. सरकारी नौकरी (स्थायी या अस्थायी) वाली महिलाओं (जिनके पास इनकम टैक्स भरने की सुविधा या अन्य पेंशन योजनाएं हैं.) इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा. यही नहीं ऐसी महिलाएं जो किसी भी प्रकार की अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ ले रही हैं उन्हें भी अपात्र की श्रेणी में रखा जाएगा.
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा