महासमुंद जिले में जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन हेतु अधिकारियों की नियुक्ति
महासमुंद : छत्तीसगढ़ पंचायत (उप सरपंच, अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष) निर्वाचन नियम 1995 के नियम 6 के तहत महासमुंद जिले की जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पीठासीन और सहायक पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। प्रभारी कलेक्टर सच्चिदानंद आलोक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले की सभी जनपद पंचायतों में नामित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
निर्वाचन 4 मार्च 2025 को प्रातः 11:00 बजे से संबंधित जनपद पंचायतों के सभाकक्ष में आयोजित होगा। नियुक्त अधिकारियों की सूची निम्नानुसार है जिसमें जनपद पंचायत महासमुंद में पीठासीन अधिकारी हरिशंकर पैकरा (अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व), सहायक पीठासीन अधिकारी कृष्ण कुमार साहू (तहसीलदार), जनपद पंचायत बागबाहरा में पीठासीन अधिकारी उमेश कुमार साहू (अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व) एवं सहायक पीठासीन अधिकारी जुगल किशोर पटेल (तहसीलदार), जनपद पंचायत पिथौरा में पीठासीन अधिकारी ओंकारेश्वर सिंह (अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व) एवं सहायक पीठासीन अधिकारी नितिन ठाकुर (तहसीलदार), जनपद पंचायत बसना में पीठासीन अधिकारी मनोज कुमार खाण्डे (अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व) एवं सहायक पीठासीन अधिकारी ममता ठाकुर (तहसीलदार) और जनपद पंचायत सरायपाली में पीठासीन अधिकारी नम्रता चौबे (अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व) एवं सहायक पीठासीन अधिकारी श्रीधर पण्डा (तहसीलदार) शामिल है। यह निर्वाचन प्रक्रिया पंचायत प्रणाली में नेतृत्व चयन के लिए महत्वपूर्ण है। निर्वाचन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा