‘तुझसे नफरत करती हूं’, TCS मैनेजर की पत्नी के शब्दों से खुला आत्महत्या का राज
उत्तर प्रदेश के आगरा से अतुल सुभाष जैसा ही एक केस सामने आया है, जिससे हर कोई जानकर सन्न है. यहां TCS के मैनेजर मानव शर्मा ने फंदा लगाकर जान दे दी. सुसाइड से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया. इस सात मिनट के वीडियो में मानव ने पत्नी और ससुरालियों के टॉर्चर के बारे में बताया. साथ ही कहा कि कोई तो मर्दों के लिए आवाज उठाओ. अब मानव के पिता ने बताया कि बहू-बेटे के बीच ऐसा क्या हुआ कि मानव ने ये खौफनाक कदम उठा लिया.
एयरफोर्स से बतौर अधिकारी रिटायर्ड नरेंद्र शर्मा ने कहा- 30-जनवरी-2024 को मैंने अपने बेटे की शादी बरहन निवासी निकेता शर्मी से की थी. लेकिन घर आते ही बहू का रवैया कुछ सही नहीं थी. वो हमसे ठीक से बात तक नहीं करती थी. मानव मुंबई में जॉब करता था. हमें लगा कि पति-पत्नी साथ में रहेंगे तो सब कुछ सही हो जाएगा. मानव तब निकेता को साथ ले गया. लेकिन वहां तो वो मानव को और भी ज्यादा टॉर्चर देने लगी. मानव से निकिता हमेशा कहती थी- मैं तुझसे प्यार नहीं करती हूं. बल्कि, नफरत करती हूं. मेरा प्यार कोई और है. मेरे कई सारे बॉयफ्रेंड हैं, जिनके साथ मैं ऐश की जिंदगी जीना चाहती हूं. मेरी तो तेरे साथ जबरदस्ती शादी करवा दी गई है.
आत्महत्या की धमकी देती थी
उन्होंने बताया- मानव और निकेता के बीच रोज झगड़े होने लगे. जब मानव निकेता को कहता कि तुम मुझसे अलग क्यों नहीं हो जाती? इस पर निकेता कहती कि मैं आत्महत्या कर लूंगी और तुम्हारे परिवार को झूठे केस में फंसा दूंगी. मानव ने तब मुझे कॉल करके बोला कि पापा मैं निकेता से परेशान हो गया हूं. लेकिन तब मैंने ही मानव को समझाया कि नई-नई शादी में ये सब होता है. उसे थोड़ा वक्त दो.
ससुरालियों ने जलील किया था
23 फरवरी 2025 को मानव और निकेता आगरा आए. उसी दिन बहू मायके जाने की बात कहने लगी. मानव उसे छोड़ने उसके मायके बरहन गया तो वहां भी दोनों के बीच लड़ाई हो गई. तब निकेता के पिता निपेंद्र, मां पूनम और दो बहनों निशु और रिया ने मानव को खूब जलील किया. इस बात से वो डिप्रेशन में आ गया और उसने 24 फरवरी को सुसाइड कर लिया.
मर्दों के बारे में कोई तो सोचे
मृतक TCS मैनेजर का नाम मानव शर्मा था. वो मूल रूप से आगरा की डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले थे. मुंबई में रहकर वो नौकरी कर रहे थे. 23 फरवरी को वो आगरा आए थे. उन्होंने 24 फरवरी को घर में सुसाइड कर लिया. सुसाइड से पहले मानव ने जो वीडियो बनाया उसमे कहा- सॉरी मम्मी-पापा. मैं पत्नी से तंग आ चुका हूं. प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, वे बहुत अकेले हो जाते हैं. पत्नी मुझे धमकी देती है. मैं तो चला जाऊंगा. मर्दों की सोचो, प्लीज सोचो, मर्दों के बारे में कोई तो बात करे. बेचारे बहुत अकेले हैं. पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी. मेरे जाते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा. मैं पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुका हूं.
फिलहाल पुलिस इस केस की जांच कर रही है. पुलिस ने कहा कि हम हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं. FIR के आधार पर दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है.
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा